रामपुरा गांव में आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र का है मामला
रामपुरा गांव में आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र का है मामला
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के नसीराबाद के कोटा रोड स्थित लोहरवाड़ा क्षेत्र के गांव रामपुरा में एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। महिला के सिर पर चोट का निशान मिले। मृतका के जेठ ने नसीराबाद सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जानकारी मिली कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। झगडे में सूरजा देवी (40) पत्नी हरिराम भील की शनिवार को मौत हो गई थी। जिस पर परिजन सूरजा देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी कि सूरजा देवी की मृत्यु सिर में गंभीर चोट के कारण हुई है और हत्या का अंदेशा है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मृतका के शव की जांच की तो पता लगा कि मृतका के सिर में गंभीर चोट लगी हुई है जिससे खून निकल रहा था। जिस पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने
महिला के पति, पुत्रों व अन्य परिजनों से पूछताछ कर पूरे मकान और आसपास के क्षेत्र की जांच की। मामला हत्या का होने पर थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर एफएसएल टीम मौके पर पंहुची और मौके पर जांच कर आवश्यक तथ्य जुटाए। इसके पश्चात पुलिस ने मृतका के शव को नसीराबाद के राजकीय चिकित्सालय के पोस्टमार्टम कक्ष पर लेकर आई और तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सांखला भी पहुंचे और मृतका के परिजनों से पूछताछ की। मृतका के जेठ सांवरलाल पुत्र हगामीलाल ने सदर थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई हरिराम और उसकी पत्नी सूरजादेवी शराब पीने के आदी थे और दोनों में आए दिन आपस में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार रात्रि को सभी परिजन सो गए थे और इसके बाद रात्रि को हरिराम और उसकी पत्नी सूरजा देवी में झगड़ा हुआ था, जिसमें हरिराम ने सूरजा देवी के साथ मारपीट की थी। मारपीट में सूरजा देवी के सिर में गंभीर चोट लग जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। सदर थाना पुलिस ने सांवरलाल की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि रामपुरा-लोहरवाड़ा निवासी सुरजा देवी (40) पत्नी हरिराम भील की मौत को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।


