नसीराबाद में विप्र वंशजों ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
नसीराबाद में विप्र वंशजों ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
प्रभात फेरी के बाद निकला जुलूस, शाम को निकलेगी शोभायात्रा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के विप्र वंशजों ने समस्त ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम शुक्रवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया । इस अवसर पर ब्राह्मण संगठन सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा सुबह साढ़े 6 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जो नसीराबाद के फार्म जी चौक स्थित शहीद स्मारक से आरम्भ होकर नगर के हनुमान चौक , मोची चौपड़ , मुखर्जी चौक , मुख्य बाजार तथा पांच बत्ती चौराहे से होते हुए गाँधी चौक क्षेत्र स्थित व्यास भवन पहुच कर सम्पन्न हुई । प्रभात फेरी के दौरान राह में जगह जगह नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । प्रभात फेरी में निर्धारित गण वेश में ब्राह्मण समाज के स्त्री पुरुष तथा युवा भगवान परशुराम के धार्मिक उद्घघोष करते चल रहे थे । इसके बाद 9 बजे नसीराबाद ब्राह्मण समाज द्वारा जुलूस निकाला गया । जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने शानदार ढंग से धार्मिक नारे लगाते हुए कस्बे को गुंजायमान कर दिया । जुलूस में आगे आगे बेंड बाजे उसके पीछे अश्व पर सवार भगवान परशुराम की सजीव झांकी थी । जिसका नगर वासियों द्वारा फूल मालाओ से स्वागत किया गया । पीछे समाज के युवा धार्मिक नारे लगाते चल रहे थे ।साथ ही केसरिया वस्त्र में स्त्रीया एवं स्वेत कुर्ता पैजामा धारण किए ब्राह्मण समाज के पुरुष चल रहे थे । इस अवसर पर नगर के प्रमुख चौराहो पर पोस्टर लगाये गए और मुख्य बाजार में तोरण द्वार बनाये गए ।रास्ते में पुष्प वर्षा कर और पेय एवं खाद्य पदार्थों द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया ।जुलूस गाँधी चौक क्षेत्र स्थित श्री आदि गौड़ धर्म शाला पहुच कर सम्पन्न हुआ । यहां पर महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बन्द रखे । वही आज शाम को हर वर्ष की भाँति ब्राह्मण समाज की शोभायात्रा निकाली जायेगी ,जो शाम साढ़े 5 बजे फ्रांम जी चौक स्थित शहीद स्मारक से शुरू होकर नगर के हनुमान चौक, मुख्य बाजार,पांच बत्ती चौराहे और गाँधी चौक से गुजर कर गाँधी चौक क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर घासी वाले बालाजी मन्दिर पहुच कर महा आरती प्रसाद वितरण के बाद सम्पन्न होगी । इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओं और विशिष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले ब्राह्मण समाज के लोगों को पुरुषक्रत एवं सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम के पश्चात समाज का सामुहिक भोज आयोजित होगा। वहीं शनिवार को श्री आदि गौड़ महासभा का सामुहिक भोज तथा सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों की ओर से घासी वाले बालाजी मन्दिर में सुन्दर काण्ड का पाठ आयोजित किया जायेगा । इसी के साथ ही श्री परशुराम जन्मोत्सव का समापन हो जायेगा । सभी कार्यक्रमो में समस्त ब्राह्मणों का योगदान रहेगा ।


