देरांठू में विधायक मद से दो सीसी सड़कों का कार्य हुआ शुरू
देरांठू में विधायक मद से दो सीसी सड़कों का कार्य हुआ शुरू
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू में विधायक रामस्वरूप लाम्बा द्बारा दो सड़कों के सीसी सिमेन्ट रोड के लिए विधायक मद से 3-3 लाख रुपए मंजूर किए । समाजसेवी व भाजपा युवा नेता दिनेश चौधरी ने बताया कि इस मद से शकंर दगौल्या के घर से सलीम के घर तक व शैतान प्रजापत के घर से रपट तक सिमेन्ट सड़क का निर्माण होगा । जिसके लिए बुधवार से कार्य शुरू हो गया है। इस रोड पर सदा गन्दा पानी भरा रहने से ग्रामीणों को आने जाने में परेशान होना पड़ रहा था।


