DESH KI AAWAJ

देरांठू में घर से मजदूरी के लिए निकली विवाहिता हुई लापता

देरांठू में घर से मजदूरी के लिए निकली विवाहिता हुई लापता

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के देरांठू से मजदूरी के लिए निकली एक विवाहिता लापता हो गई। देरांठू निवासी प्रहलाद पुत्र गोविंद बैरवा ने नसीराबाद सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके छोटे भाई स्वर्गीय शंकर की पत्नी मोना 6 मई को रोजाना की भांति मजदूरी पर गई थी । में भी मजदुरी पर गया हुआ था। शाम को घर आने पर पता चला कि मोना अभी तक घर पर नहीं आई । देर रात तक उसके घर पर नहीं आने पर अपने रिश्तेदारों आदि पर पता किया, लेकिन मोना का पता नहीं चला। मोना के दो बच्चे हैं, जिन्हें वो छोड़ गई। जिस पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

admin
Author: admin