मानव रहित यूएवी एयर क्राफ्ट बॉर्डर एरिया में गतिविधियों पर बनाएं रखता था नजर,विमान क्रैश
मानव रहित यूएवी एयर क्राफ्ट बॉर्डर एरिया में गतिविधियों पर बनाएं रखता था नजर,विमान क्रैश
मुकेश पोटर/दिव्यांग जगत
जैसलमेर – जैसलमेर से 30 किमी दूर भारतीय वायुसेना का एक टोही विमान क्रैश हो गया। हादसा गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब पिथला-जाजिया गांव के पास भोजाणियों की ढाणी के पास हुआ। हालांकि हादसे में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के साथ वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। वायुसेना के अधिकारी क्रैश के कारणों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह यूएवी एयर क्राफ्ट है जो मानव रहित होता है और बॉर्डर एरिया पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखने के काम आता है।यह बॉर्डर एरिया में लगातार घूमता है और निगरानी करता है।इससे पहले भी ये क्राफ्ट तकनीकी खामी के चलते क्रैश हो चुके हैं।यूएवी टोही विमान एक सैन्य विमान है।इसे इमेजरी इंटेलिजेंस,सिग्नल इंटेलिजेंस,साथ ही अन्य खुफिया जानकारियां जुटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।2 साल पहले 2024 जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का टोही विमान शहर के पास स्थित कॉलोनी के पास सुनसान इलाके में क्रैश हो गया था।हालांकि प्लेन क्रैश से कोई हताहत नहीं हुआ। इस विमान का वजन लगभग 150 किलो था।बताया गया कि यूएवी लैंड कर रहा था,लेकिन समय से पहले ही वह सुनसान इलाके में गिर गया।


