शादी में सिर पर मटकी रखकर नाच रहे दूल्हे के मामा की मौत
शादी में सिर पर मटकी रखकर नाच रहे दूल्हे के मामा की मौत
मुकेश पोटर/दिव्यांग जगत
नवलगढ़ (झुंझुनूं)-शादी के फंक्शन में सिर पर मटकी रखकर नाच रहे दूल्हे के मामा को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह जमीन पर गिर पड़े।उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं।मामला झुंझुनूं के नवलगढ़ का है।ढाका की ढाणी (नवलगढ़) के रहने वाले कमलेश ढाका (53) सपरिवार अपने भांजा-भांजी की शादी में लोछवा की ढाणी में गए थे। कमलेश के छोटे भाई इंद्राज ढाका ने बताया- भांजी दीपिका की शादी 19 अप्रैल को हो गई थी। इस दौरान भात भर दिया था। 21 अप्रैल को भांजे पंकज की शादी थी।इसके लिए हम लोग परिवार सहित 20 अप्रैल को छोटा भात भरने के लिए शाम 4 बजे लोछवा की ढाणी पहुंचे।
शाम करीब 6 बजे तक छोटा भात भर दिया था। इसके 5 मिनट बाद ही चाक-पूजन के दौरान डीजे की धुन पर कमलेश सिर पर मटका रखकर डांस कर रहे थे। हर तरफ खुशी का माहौल था।अचानक वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए।इतने में वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। फिर भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।मामा कमलेश की मौत के बाद शादी के घर में मातम छा गया। 21 अप्रैल को कमलेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद भांजे की शादी की रस्म अदायगी भर हुई।भाई इंद्राज ढाका ने बताया- कमलेश नवलगढ़ की चौखानी गैस एजेंसी पर काम करते थे।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिजनों ने बताया कि कमलेश के तीन बच्चे हैं। इसमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है।बेटा पढ़ाई कर रहा है।कमलेश की तीन बहनें हैं। इसमें सबसे छोटी बहन संतरा देवी के बेटे की शादी थी। कमलेश के तीन और छोटे भाई हरिराम,इंद्राज और सहीराम हैं।
- श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर स्थित शिव मंदिर में हुई सहस्त्र जल धारा, भव्य सजावट व झांकियों ने मोहा भक्तों का मन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर————————अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर शनिवार को नसीराबाद के एक भक्त संजय गर्ग, सचिन व चिन्टू गर्ग (बर्तन वालों) की और से सहस्र जल धारा का आयोजन किया गया। पुजारी राजकुमार, मुकेश वैष्णव ने बताया कि भक्त की और से सम्पूर्ण मन्दिर परिसर… Read more: श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर स्थित शिव मंदिर में हुई सहस्त्र जल धारा, भव्य सजावट व झांकियों ने मोहा भक्तों का मन - जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में अति दुर्लभ मलद्वार मार्ग पुननिर्माण का किया सफल आपरेशन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में एक जटिल एवं दुर्लभ शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।ब्यावर निवासी 4 वर्षीय बालक को लगभग तीन माह पूर्व गर्म तेल से जलने की गंभीर दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में जननांग एवं मल मार्ग (एनस ) के आसपास का भाग प्रभावित… Read more: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में अति दुर्लभ मलद्वार मार्ग पुननिर्माण का किया सफल आपरेशन - राज्य स्तरीय अगंदान जागरुकता कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर को मिला सर्वश्रेष्ठ NTORC सेन्टर पुरस्कार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । राज्य स्तरीय अंगदान जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के न्यू एकेडमिक ब्लॉक ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर को अंगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए “सर्वश्रेष्ठ NTORC सेंटर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान… Read more: राज्य स्तरीय अगंदान जागरुकता कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर को मिला सर्वश्रेष्ठ NTORC सेन्टर पुरस्कार - पतंजलि योग समिति ब्यावर में योग कराने वाले प्रवीन मंगल बने सहयोग शिक्षक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । श्री कृष्णi योग मंच सुभाष उद्यान ब्यावर पर योगाचार्य आनंद कुमावत के सानिध्य में नियमित योग अभ्यास करने वाले ब्यावर जिले के प्रवीन मंगल को पतंजलि योग समिति के अंतर्गत जुलाई 2026 से सहयोग शिक्षक के पद पर चयनित किया गया । सहयोग शिक्षक बनने पर योग मंच के साथियों… Read more: पतंजलि योग समिति ब्यावर में योग कराने वाले प्रवीन मंगल बने सहयोग शिक्षक - पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद का संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में रहा शानदार प्रदर्शन , विधालय का क्षेत्रीय स्तर के लिए हुआ चयन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 अजमेर में आयोजित संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय ने समूह नृत्य, समूह गायन, लोक वाद्यवृंद (फोक ऑर्केस्ट्रा) तथा लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान… Read more: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद का संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में रहा शानदार प्रदर्शन , विधालय का क्षेत्रीय स्तर के लिए हुआ चयन
बेटे ने कहा- कोई बीमारी नहीं थी
कमलेश के बेटे हिमांशु ने बताया- पिताजी सिलेंडर सप्लाई काम करते थे। दिनभर अच्छी-खासी मेहनत करते थे। फिलहाल किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी।ना ही कोई दवाई ले रहे थे।खांसी-जुकाम होने पर भी नींबू का ही पानी लेते थे।
मेडिकल एक्सपर्ट के अनुसार जो लोग कभी एक्सरसाइज नहीं करते और अचानक खुशी में किसी शादी समारोह या प्रोग्राम में डांस करते हैं या फिर फिजिकल एक्टिविटी करते हैं ताे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। क्योंकि अचानक उनके दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं।
ऐसे मरीजों में देखा जाता है कि रात को सही से नींद नहीं ले पाते। पानी कम पीते हैं।अचानक से जोर-जोर से नाचना,जोश में दौड़ते हुए पहाड़ पर चढ़ने से हार्ट पर दबाव बढ़ता है।हार्ट रेट एक दम से बढ़ जाती है।पहले से उनका शरीर ऐसी एक्सरसाइज के लिए तैयार नहीं होता है। अचानक एक्सरसाइज होने पर हार्ट पर प्रेशर पड़ता है और अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

राजस्थान में 50 हजार से ज्यादा मौतें हो रहीं
ICMR की पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 4 करोड़ मरीज दिल की बीमारी के हैं। हर साल 7 लाख लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। राजस्थान में ये आंकड़ा सालाना औसतन 50 हजार था। डॉक्टर इसका सबसे बड़ा कारण डायबिटीज को मानते हैं।
इंग्लैंड की जनसंख्या के बराबर देश में 8 करोड़ डायबिटीज के मरीज हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर हार्ट अटैक से बचना है तो डायबिटीज को कंट्रोल रखना होगा।बचाई जा सकती है CPR से जान
डॉक्टर्स के अनुसार अगर कोई अचानक डांस करते हुए,दौड़ते हुए नीचे गिर जाए तो उसके पैर तुरंत ऊपर कर देने चाहिए। उसे सीधे लिटा कर उसकी छाती को तेजी से दबाना चाहिए।उसको खुली हवा में रखना चाहिए।तुरंत भीड़ हटाकर CPR देना चाहिए। ऐसा करके 50 से 70 प्रतिशत लोगों को तुरंत बचाया जा सकता है।फिर उसे तुरंत डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेज देना चाहिए। पुलिसकर्मियों से लेकर कई विभाग के कर्मचारियों को CPR के बारे में ट्रेनिंग दी गई है। गली-मोहल्लों में भी युवाओं को CPR देना सीखना चाहिए। इससे लोगों को हार्ट अटैक से बचाया जा सकता है।






