मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित किया एक शाम लोकतंत्र के नाम कार्यक्रम
मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित किया एक शाम लोकतंत्र के नाम कार्यक्रम
-नियामत जमाला-
भादरा,3 अप्रैल / लोक सभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करने के लिए बुधवार को दोपहर बाद भादरा पंचायत समिति सभागार में ..एक शाम लोकतंत्र के नाम .. कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता वीडियो गीत का विमोचन उपखण्ड अधिकारी ओम प्रकाश चंदेलिया द्वारा लेपटॉप में बटन दबाकर किया गया। गीत गोदारा म्यूजिक द्वारा तैयार किया गया है व आवाज सोनू गोदारा महराणा द्वारा दी गई है।संदीप मीणा पटवारी ने मतदाता जागरूकता गीत गाकर श्रोताओं को बांधे रखा।स्वीप प्रभारी सुरेंद्र बेनीवाल ने .. मतदान के दिन याद है रखना इवीएम बटन दबाने को…कविता सुनाई। उपखंड अधिकारी ओम प्रकाश चंदेलिया ने मतदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक मतदान की अपील की वहीं दीनदयाल शर्मा,राकेश बेरवाल,पवन प्रकाश शर्मा, पवन शर्मा साहित्यकार और शिवराज सिंह गोगामेड़ी आदि वक्ताओं ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में स्वीप प्रभारी सुरेन्द्र बेनीवाल ने नैतिक मतदान की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में विकास अधिकारी मखन सिंह,अधिशाषी अधिकारी कुलदीप,सागरमल एसीबीओ और महिला एवं बाल विकास विभाग से सीमा आर्य सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन शिवराज सिंह गोगामेड़ी ने किया। फोटो- कार्यक्रम में संबोधित करते उपखंड अधिकारी चंदेलिया


