भारत विकास परिषद केकड़ी का होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव समारोह हुआ आयोजित
भारत विकास परिषद केकड़ी का होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव समारोह हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । केकड़ी शहर की अग्रणिय जनकल्याणकारी सेवा संस्था भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी ने होली के पावन पर्व पर होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव समारोह बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया । परिषद शाखा अध्यक्ष महेश मंत्री ने बताया कि बुधवार रात्रि 8 बजे से देवगांव गेट स्थित जैन अग्रवाल धर्मशाला में परिषद शाखा का होली स्नेह मिलन एवं फागोत्सव कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम मातृशक्ति महिला मंडल के द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया और राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई । इस दौरान केकड़ी के सुरसम्राट गायक संजय अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी , जिससे उपस्थित सभी लोग नाचने झूमने को मजबूर हो उठे । साथ ही लोगों ने एक दूसरे पर फूलों के द्वारा फूलो की होली खेली और होली पर्व की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के दौरान ही परिषद के सदस्य वासु कोरानी व महिला सदस्या शशि विजय ने भी अपनी मधुर वाणी से सुंदर भजन की प्रस्तुति दी । संस्थान के सचिव दिनेश वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ही 6 नवीन सदस्यों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की । होली से मिलन समारोह में काफी संख्या में महिलाओ व बच्चो ने भाग लिया एवं चटपटे व्यंजनों का लुफ्त उठाया । समारोह के समापन पर युगल सरकार भगवान राधाकृष्ण की आरती के साथ समापन किया । संरक्षक शिव गर्ग ने कार्यक्रम के सफलता के लिए आभार व्यक्त किया । होली स्नेह मिलन समारोह में संरक्षक रामनरेश विजय , संगठन मंत्री सुभाष भाल, कोषाध्यक्ष भगवान माहेश्वरी , यशवंत बेली, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद जैन, सर्वेश विजय , महिला प्रमुख ममता विजय सहित काफी संख्या में परिषद के सदस्य मौजूद रहे ।


