गोस्वामी दंपति का कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से पूर्व में किया गया निष्कासन निरस्त
गोस्वामी दंपति का कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से पूर्व में किया गया निष्कासन निरस्त
-नियामत जमाला-
भादरा, 26 मार्च /गत विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भादरा ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी गोस्वामी व उनके पति भादरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेरसिंह गोस्वामी का कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से किया गया निष्कासन निरस्त कर दिया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार, आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भादरा की ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी गोस्वामी व क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेरसिंह गोस्वामी का पूर्व में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से किया गया निष्कासन निरस्त कर दिया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने मंगलवार को इस सम्बन्ध में कार्यालय आदेश जारी किए हैं। क्षेत्र के अनेक कांग्रेस जनों ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
फोटो – श्रीमती राजेश्वरी गोस्वामी व शेरसिंह गोस्वामी


