विश्व हिन्दू परिषद नसीराबाद ने रामसर रोड स्थित कम्प्रेस स्टोर में लगी आग की जांच करवाने की मांग करते हुए मुख्य अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद नसीराबाद ने रामसर रोड स्थित कम्प्रेस स्टोर में लगी आग की जांच करवाने की मांग करते हुए मुख्य अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । विश्व हिन्दू परिषद नसीराबाद द्बारा रामसर रोड स्थित कम्प्रेस स्टोर में लगी आग की जांच करवाने की मांग रखते हुए छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विश्व हिन्दू परिषद नसीराबाद के प्रखण्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह गुर्जर व सचिव ललित राठी ने ज्ञापन के द्बारा बताया कि 19 मार्च को छावनी परिषद के रामसर चुंगी के पास स्थित कम्प्रेस स्टोर में आग किन कारणों से लगी , इसकी उच्च स्तरीय विभागीय जांच करवाई जाय। साथ ही स्थान की इस तरह तार की पेंकिग की जाए , जिससे कोई भी उक्त जगह पर अतिक्रमण नहीं कर पाए। साथ ही जानकारी दी की उक्त जगह के आस पास के बाडो में अवैध पशुवध किया जा रहा है , जिसे भी तुरन्त प्रभाव से बन्द करवाया जाए। जिससे शहर का वातावरण दूषित नहीं हो । साथ ही ज्ञापन मे बताया कि रामसर चुंगी नाके से श्मशान घाट काली माता मंदिर तक छावनी परिषद ने रोड लाईटें लगा रखी है । जिनको समाज के कन्टको ने तोड़ दी है , उन्ह लाईटो को पुनः चालू करवाने , रामसर चोकी से भेरु जी मन्दिर के क्षतिग्रस्त रोड का पेचिग कार्य भी करवाने की मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते समय अध्यक्ष
जसवंत गुर्जर , सचिव
ललित राठी , रोहित खंडेलवाल , कुणाल वर्मा , अर्पित सिंह कछावा , विजय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


