DESH KI AAWAJ

अजमेर बहन को लेक्चरर बनाने के लिए भाई ही लाया था फर्जी डिग्री, SOG के हत्थे चढ़ा आरोपी शिक्षक

अजमेर बहन को लेक्चरर बनाने के लिए भाई ही लाया था फर्जी डिग्री, SOG के हत्थे चढ़ा आरोपी शिक्षक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्राध्यापक हिन्दी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में उत्तीर्ण हुई कमला के लिए उसका बड़ा भाई दलपत सिंह ही फर्जी डिग्री लेकर आया था। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच के सामने आया कि आरोपी दलपत सिंह सांचौर जिले के वाड़ा भाड़वी का रहने वाला है और सांचौर जिले में थर्ड ग्रेड शिक्षक है। वह 2018 में शिक्षक बना था
पूछताछ में आरोपी कमला ने एसओजी को बताया था कि फर्जी डिग्री उसे भाई दलपतसिंह ने लाकर दी थी। इसके बाद एसओजी ने गुरुवार रात सांचोर से उसके भाई दलपतसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी की पड़ताल में आया कि फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तार चितलवाना निवासी ब्रह्मा कुमारी व कमला कुमारी रिश्ते में मौसेरी बहनें हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ब्रह्मा कुमारी के लिए भी आरोपी दलपत ने ही फर्जी डिग्री बनवाई थी

एसओजी लगा रही पता-कैसे बनवाई फर्जी डिग्री:
अब एसओजी यह पता लगाने में जुटी हुई है कि दलपत सिंह ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री कैसे बनवाई थी और वो कब से ऐसा कर रहा है। क्या फर्जी डिग्री मामले में इसके साथ और भी लोग मिले हुए हैं फिलहाल, गिरफ्तार शिक्षक से पूछताछ जारी है ।
इधर, फर्जी डिग्री मामले में पकड़ी गई कमला कुमारी व ब्रह्मा कुमारी को एसओजी ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को 28 मार्च तक एसओजी रिमांड पर लिया गया है ।

admin
Author: admin