एस डी एम कार्यालय नसीराबाद में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली का किया आयोजन
एस डी एम कार्यालय नसीराबाद में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली का किया आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में नसीराबाद एस डी एम कार्यालय में स्वीप गतिविधियों के तहत कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्बारा रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें मतदान जागरुकता के लिए रंगोली व वाटर हेल्पलाइन ऐप लोगों का प्रर्दशन किया गया। जिसके तहत लोकसभा चुनाव 26 अप्रेल 2024 को सभी मतदाताओं को मतदान हेतू प्रेरित करने की थीम रखी गई। इस कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव, तहसीलदार और स्वीप कार्यक्रम के अधिकारीगण मौजूद रहे।
इसके साथ ही विधानसभा नसीराबाद के अन्य क्षेत्रों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पीसांगन एवं श्री नगर द्बारा विभिन्न जगहों पर निर्वाचन विभाग द्वारा जारी किए गए मोबाइल ऐप की कार्य प्रणाली की जानकारी प्रदान की गई। इसमें VHA, KYC, सी विजल और सक्षम ऐप को डाउनलोड करवाया गया तथा शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।


