DESH KI AAWAJ

नसीराबाद में स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव

नसीराबाद में स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से फाल्गुन नवमी को कालीमाई रोड पर स्थित स्वर्णकार धर्मशाला मे समाज की महिलाओं द्वारा फागोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने फ़ाग गीतों पर भाव विभोर होकर फुलों व गुलाल की होली खेलते हुए व नृत्य कर भजनों से ठाकुर जी को रिझाया। ओर ठाकुर जी भी पुष्प ओर गुलाल से होली भी खिलाई गई। फागोत्सव पर महिलाओं ने होली के गीत आज बिरज में होली रे रसिया, राधिका गोरी से , मेरे बाँकी बिहारी लाल ,गीत प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण करके सबको भाव विभोर कर दिया। फागोत्सव पर सभी महिलाओं को गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष गीता सोनी, ओमा सोनी, आशा जवड़ा , कांता सोनी, मीना गढ़वाल, गोमती गढ़वाल,ममता, शांति देवी, नेमलता गढ़वाल, कौशल गढ़वाल सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम के पश्चात बाबा श्याम की आरती करके प्रसाद वितरीत किया गया।

admin
Author: admin