कांग्रेस प्रत्याशी कस्वां ने भादरा के पूर्व विधायक पूनियां से भेंट कर मांगा मत समर्थन
कांग्रेस प्रत्याशी कस्वां ने भादरा के पूर्व विधायक पूनियां से भेंट कर मांगा मत समर्थन
-नियामत जमाला-
भादरा, 17 मार्च / भाजपा की टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल होने व कांग्रेस द्वारा चूरू लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद निवर्तमान सांसद राहुल कस्वां इस समय चूरू लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के स्थानीय नेताओं से सम्पर्क साध कर चुनाव में अपने लिए मत समर्थन मांग रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने भादरा विधानसभा क्षेत्र से माकपा के पूर्व विधायक का.बलवान पूनियां के गांव मलखेड़ा में उनके निजी आवास पर पूर्व विधायक पूनियां, माकपा व किसान सभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की व लोकसभा चुनाव में मत समर्थन मांगा। इस मौके पर पूर्व विधायक बलवान पूनियां ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया व उन्हें आश्वस्त किया कि तानाशाही और सामंतवाद की इस लड़ाई में वे जिम्मेदारी पूर्वक कांग्रेस प्रत्याशी कस्वां को लोकसभा में भेजने में भागीदारी निभाएंगे। बता दे कि पूर्व विधायक का.बलवान पूनियां ने पहले से ही आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा व विचार विमर्श को लेकर भादरा विधानसभा क्षेत्र के अपने कार्यकर्ताओं की सोमवार को किसान भवन में बैठक भी बुला रखी हैं। फोटो- कांग्रेस प्रत्याशी कस्वां को अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुलदस्ता भेंट करते पूर्व विधायक बलवान पूनियां


