विद्यार्थियों को दी बिजली की बचत के बारे में जानकारी
विद्यार्थियों को दी बिजली की बचत के बारे में जानकारी
-नियामत जमाला-
भादरा, 15 मार्च / स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बिजली की पाठशाला कार्यक्रम के तहत विद्युत विभाग से बिजली की पाठशाला कार्यक्रम के संयोजक विकास शर्मा व सह संयोजक संजीव मेहरा ने विद्यार्थियों को बिजली बचत के बारे में जानकारी देते हुए पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना व उर्जा की बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विकास शर्मा ने विद्यार्थियों को बिजली की बचत के लिए प्रेरित करते हुए जीवन में बिजली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी व बताया की बिजली की बचत करने के लिए हमें दक्ष उपकरणों का उपयोग करना होगा व सोलर उर्जा को बढ़ावा देना होगा। भविष्य की मांग को देखते हुए हमें आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार कस्वां,उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र जास्ट ,व्याख्याता ओमप्रकाश सुड्डा, नोरंगलाल शीला, सुमन सिहाग व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
फोटो- बिजली की पाठशाला में विद्यार्थियों को जानकरी देते


