DESH KI AAWAJ

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 14 को श्रीनगर पंचायत समिति मुख्यालय पर

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 14 को श्रीनगर पंचायत समिति मुख्यालय पर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। प्रमुख शासन सचिव जन अभियोग एवं निराकरण विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार 14 मार्च, गुरुवार को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति श्री नगर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वी सी कक्ष में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद द्बारा जारी सूचना के अनुसार इस जनसुनवाई में नसीराबाद विधायक , पंचायत समिति श्री नगर प्रधान , जिला कलेक्टर , पुलिस उप अधीक्षक नसीराबाद , तहसीलदार नसीराबाद , विकास अधिकारी श्री नगर , अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार अजमेर , थानाधिकारी नसीराबाद व श्री नगर , परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री नगर/पीसांगन , ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री नगर , ब्लाक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री नगर , मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्री नगर , वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी नसीराबाद/श्री नगर , सहायक अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नसीराबाद , सहायक अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग नसीराबाद /श्री नगर, सहायक अभियन्ता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड नसीराबाद , सहायक कृषि अधिकारी श्री नगर/पीसांगन/रामसर/सराधना/नसीराबाद व प्रवर्तन निरीक्षक अधिकारी नसीराबाद उपस्थित रहेंगे।

admin
Author: admin