नसीराबाद चिकित्सालय में निशुल्क कैंसर प्रारम्भिक जांच एवं जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
नसीराबाद चिकित्सालय में निशुल्क कैंसर प्रारम्भिक जांच एवं जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर तथा राजकीय सामान्य सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद के तत्वाधान में सोमवार को राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद में निशुल्क कैंसर प्रारंभिक जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया । चिकित्सा प्रभारी डा विनयकपूर ने जानकारी देते हुए बताया इस शिविर में महिलाओं के स्तन व बच्चेदानी की जांच तथा महिलाओं एवं पुरुषों के नाक कान गला एवं फेफड़ों की जांच की गई। शिविर में कैंसर वेन के द्वारा मैमोग्राफी, कॉलपोस्कोपी, एंडोस्कोपी और डिजिटल एक्स-रे निशुल्क किए गए। शिविर में कुल 67 मरीजों को लाभान्वित किया गया। शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक अवस्था में कैंसर का डायग्नोसिस करना था। इस शिविर से यह संदेश दिया जाना था की कैंसर का प्रारंभिक अवस्था में निदान हो सकता है तथा कैंसर ला इलाज नहीं है। उक्त शिविर में डॉ महेंद्र कलाल, डॉ मनोज सिंह, डॉ पूजा धायल, डॉ सोनू गुप्ता तथा विनीता द्वारा अपनी सेवाएं दी गई।


