देरांठू व भटियाणी में अयोध्या में 22 ज़नवरी को हो रही श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अक्षत बांटे घर घर
देरांठू व भटियाणी में अयोध्या में 22 ज़नवरी को हो रही श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अक्षत बांटे घर घर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अयोध्या धाम में 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान देश भर में दीपावली मनाई जा रही है । इसी के तहत गांव गांव ढाणी ढाणी में सामुहिक शोभायात्रा , रामायण पाठ , सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ घर घर में दीप जलाकर दीपावली मनाई जायेगी । वहीं अयोध्या से आये अक्षय कलशो का ग्रामीण गाजे बाजे के साथ स्वागत कर रहे हैं ।
बुधवार को देरांठू एवं भटियाणी मे अयोध्या से आये अक्षय कलश की शोभायात्रा निकाली गई । देरांठू में बगीची बालाजी मे आये अक्षय कलश के पूजन के पश्चात गाजे बाजे से शोभायात्रा निकाली व ग्राम के सभी मन्दिरों में अक्षय भेंट कर ठाकुर जी महाराज को भी निमंत्रण दिया । शोभायात्रा बगीची बालाजी से प्रारंभ होकर कुण्ड की महारानी मन्दिर , लम्बा बालाजी , दगौल्या मन्दिर , बडवाल , रावत , माली समाज मन्दिर , नये ठाकुर जी व शिव मन्दिर के पश्चात सदर बाजार के राघुदास जी मन्दिर , बड़ी तेला मन्दिर , फडोल्या मन्दिर , ढाबे वाले मन्दिर के पश्चात श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर नियन्त्रण दिया । इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी से हुकमचंद सेठी , दिनेश चौधरी , कैलाश पाराशर , शान्ति लाल , राजकुमार पाटोदी , मगंल वैष्णव , जगदीश चौधरी , कैलाश लक्षकार , धीरज वैष्णव , पंकज लक्षकार , गोविंद वैष्णव , राजू जैन , संजय सोनी , ऋषि दाधीच , राजेश वैष्णव , अरविन्द चौधरी , गोपाल जाट , बन्टी वैष्णव सहित कई ग्रामीण साथ रहे । वहीं भटियाणी में भी घीसालाल वैष्णव , पुखराज टांक , हंसराज चौधरी , रमेश वैष्णव सहित ग्रामीणों के सहयोग से घर घर जाकर अक्षत देकर नियन्त्रण दिया जा रहा है ।


