अयोध्या से आयें अक्षत कलश का दिलवाड़ी में किया स्वागत
अयोध्या से आयें अक्षत कलश का दिलवाड़ी में किया स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती गांव दिलवाडी में बालाजी मंदिर में अयोध्या से आये अक्षत कलश को लेने रामभक्त गाजे बाजे ढोल के साथ बालाजी मंदिर पहुंचे ।वही महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा के दौरान जय श्री राम के नारों से गूंजा मन्दिर प्रांगण । बालाजी मंदिर में रखें अक्षत कलश की रामस्वरूप वैष्णव , महावीर प्रसाद वैष्णव , ओमप्रकाश वैष्णव ने पूजा अर्चना करवा कर चारभुजा मंदिर के लिए रवाना किया । शोभायात्रा में
महिलाएं नाचते गाते चल रही थी वहीं ग्रामीण रामभक्तो ने भगवा वस्त्र धारण कर रखा था । अक्षत कलश यात्रा में सत्यनारायण वैष्णव, राहुल विजयवर्गीय, शिवजी पटेल , शिवजी वैष्णव,रतन सिंह चांदावत, रघुवीर सिंह , रामस्वरूप कथिरिया, जसराज जांगिड़ , भंवर लाल दहिया, राजेन्द्र सिंह चांदावत, बिसराम पोसवाल, कुलदीप कुवाडा,हरिकालश , महावीर प्रसाद कालस , मादु पोसवाल , राधेश्याम पोसवाल , राधेश्याम वैष्णव सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे । समाजसेवी रतनलाल जांगिड़ ने बताया कि 10 जनवरी को सुबह 10 बजे से घर घर जाकर अयोध्या से आये अक्षत निमंत्रण देकर 22 जनवरी को दीपावली की तरह सभी ग्रामीण घरों में दीपक जलाकर पर्व मनाये सन्देश सबको दिया ।


