DESH KI AAWAJ

सक॑ल्प यात्रा में बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई

सक॑ल्प यात्रा में बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई

लक्ष्मण वर्मा दिव्यांग जगत
बानसूर
कस्बे के समीपवर्ती ग्राम पंचायत ईसरा का बास व मांची गांव में आयोजित संकल्प यात्रा के दौरान सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कंपेशन के द्वारा उपस्थित लोगों को एसएमजीसी कार्यकर्ताओं ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का परिचय देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देकर करुणामय समाज बनाने के लिए सभी को जागरूक किया गया l उपस्थित लोगों को बाल विवाह , बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूक कर बाल विवाह न करने के लिए शपथ दिलाई गई और बाल विवाह , बाल मजदूरी , मानव तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियां को खत्म करने के लिए जागरूक किया गया l इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक देवी सिंह शेखावत , सरपंच राजू , सहित एसएमजीसी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे l

admin
Author: admin