अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा अजमेर द्बारा मनाया स्थापना दिवस
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा अजमेर द्बारा मनाया स्थापना दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली के 117 वे स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिलासभा अजमेर द्वारा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद बोदल्या की अध्यक्षता, पुष्कर विश्वकर्मा मंदिर प्रधान महावीर चूयल, मंदिर मंत्री सोहन बांस, उद्योगपति कैलाश हर्षवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण के आतिथ्य में स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर जिला सभा के मुख्य सलाहकार अशोक शर्मा ने महासभा के विस्तार और हमारे पुरखों द्वारा किए गए संघर्ष को याद किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण दायमा ने भी महासभा के अब तक किए गए कार्यों और जिलासभा की उपलब्धियों के बारे में बताया। मंच संचालन जिला महामंत्री रामदेव जांगिड ने किया। महासभा के रतनलाल जांगिड़ दिलवाडी ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात भगवान विश्वकर्मा जी की आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


