DESH KI AAWAJ

CM भजनलाल की बड़ी घोषणा ,आमजन में खुशी की लहर

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्या कहा,अब राजस्थान में गहलोत सरकार की योजनाओं का क्या होगा

मुकेश पोटर/ दिव्यांग जगत

जयपुर –राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी।सीएम ने सवाई मान सिंह अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुविधा की स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए।वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर के अवसर पर भाजपा द्वारा

आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।बीजेपी पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाती है. कांग्रेस के इस आरोप पर कि भाजपा सरकार पूववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि हमारा काम, हमारी योजनाएं…मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम इनमें से कोई भी योजनाएं बंद नहीं करेंगे’।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाएं उपलब्ध करायी जाती रहेंगी और आवश्यक दवाओं की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर किए एक पोस्ट में बीजेपी को कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गईं योजनाओं को बंद नहीं करने की सलाह दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं।मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वे सरकार में आने के बाद काम ही ना करें. OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन 5 सालों में राजस्थान को हमने दी है वे इसे आगे बढ़ाएं’।अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल को आगे बढ़ाया’. बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।उन्होंने 16 अगस्त 2018 को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी।उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

admin
Author: admin