DESH KI AAWAJ

बस के ब्रेक फेल होने से कई श्रद्धालुओं को कुचला, 3 की मौके पर मौत की खबर

ब्रेकिंग न्यूज

राजगढ़ भेरू धाम पर आये श्रृद्धालुओं के साथ हुआ हादशा

बस के ब्रेक फेल होने से कई श्रद्धालुओं को कुचला, 3 की मौके पर मौत की खबर

, मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के राजगढ़ के समीप एक बस के ब्रेक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे राहगीरों पर चढ़ गई । जिससे हादशे में बस के नीचे कुचल जाने 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं
8 से 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है । वहीं गम्भीर घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ।हादशे में मरने वालों में भंवरलाल पुत्र सुन्दर लाल , निवासी ढाणी लक्ष्मीपुर खरेडा टोंक , कमलेश कुमार पुत्र मांगीलाल , खटिको का मोहल्ला राजगढ़ अजमेर व एक भीलवाड़ा से बताया जा रहा है । वहीं लालसिंह पुत्र जोरसिंह निवासी पाली वह निशा पत्नी रामावतार निवासी अलवर घायलों में शामिल हैं । सभी घायलों का जेएलएन चिकित्सालय अजमेर में ईलाज चल रहा है । वहीं हादशे स्थल पर पहुंची पुलिस ने हादशे के बारे जानकारी ली । मरने वालों में कुछ भक्त गण राजगढ़ भेरू धाम में चल रहे कार्यक्रम में आये बताये जा रहे हैं ।

admin
Author: admin