अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस के खाली चार डिब्बे पटरी से उतरे:ब्रेक रीलिज करते समय रोल ऑवर होने से हुआ हादसा, रेलवे अफसर पहुंचे
अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस के खाली चार डिब्बे पटरी से उतरे:ब्रेक रीलिज करते समय रोल ऑवर होने से हुआ हादसा, रेलवे अफसर पहुंचे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के मदार रेलवे यार्ड पर अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस के चार रेक पटरी से उतर गए। ट्रेन खाली थी और ऐसे में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ऐसा सेफ्टी के लिए ब्रेक रिलीज करते समय रोल ऑवर होने से हुआ। सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेक को वापस पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया।
अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस मदार यार्ड में खड़ी थी। यहां साफ सफाई व अन्य सुरक्षा इंतजाम जांचें जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब सात बजकर पचास मिनट पर सेफ्टी के लिए ब्रेक रिलीज करने के दौरान ट्रैक रोल ओवर हुई और खाली चार रेक पटरी से उतर गए। इस दौरान सूचना मिलने पर रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। रेलवे के पीआरआई अशोक चौहान ने बताया कि रेक को वापस पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया है।

