DESH KI AAWAJ

राजगढ़ धाम पर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 21वीं वर्षगाँठ आज

राजगढ़ धाम पर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 21वीं वर्षगाँठ आज

धाम पर रविवारीय मेले में उमड़े श्रद्धालु

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री मसाणिया भैरवधाम राजगढ़ पर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 21वीं वर्षगाँठ बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बाबा भैरव व मा कालिका के जयकारो के बीच आज मनाई जायेगी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओ को नशा मुक्ति व कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिये संकल्प दिलाया जायेगा। धाम पर प्रातःकाल हवन यज्ञ व ध्वजारोहण के पश्चात देश-प्रदेेश से आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा की जाएगी तथा विशेष चमत्कारी चिमटी का वितरण किया जाएगा। मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर प्रत्येक रविवार को लगने वाली भैरव बाबा की चौकी पर देश-प्रदेश से आए हुए श्रद्धालुओं को मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने नशा मुक्ति व कन्या भू्र्ण हत्या को न करने का संकल्प दिलाया। रविवार को धाम पर आये हुए हजारों ने भैरव, माँ कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त करने के पश्चात मुख्य स्थान चक्की वाले बाबा के मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष के भी परिक्रमा कर अपने परिवार के खुशहाली के लिये मन्नत माँगी।

admin
Author: admin