DESH KI AAWAJ

वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति संभागीय जिला अजमेर के चुनाव हुए सम्पन्न

वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति संभागीय जिला अजमेर के चुनाव हुए सम्पन्न

रामस्वरूप वैष्णव सराधना को पुनः निर्विरोध चुना अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति जिला अजमेर के चुनाव रविवार को श्री गणेशगढ़ बालाजी मंदिर शास्त्री नगर अजमेर में शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुए । जिसमें चुनाव संरक्षक बजरंग दास देवमुरारी बडला एवं शिवराज वैष्णव सिनोदिया पूर्व सरपंच सातोलाव के सानिध्य में आयोजित हुए । जिसमें समाज बंधुओं ने समाज के धार्मिक , सामाजिक आदि विषयों पर चर्चा की । चर्चा के पश्चात अजमेर जिला समिति के संभागीय समिति के रूप में चुनाव कराए गए । जिसमें सर्वे सहमति से अध्यक्ष पद हेतु पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव सराधना, को यथावत अध्यक्ष पद हेतु चुना गया एवं उपाध्यक्ष पद पर रामरतन घणा , अशोक वैष्णव गोविंदगढ़ , बनवारी लाल वैष्णव सलारी , सुरेन्द्र देवमुरारी देरांठू ( उपाध्यक्ष एवं समिति मिडिया प्रभारी) , प्रकाश वैष्णव आखरी , गोपाल वैष्णव एडवोकेट गुलाबपुरा , परमेश्वर वैष्णव अरणिया केकड़ी , राजाराम वैष्णव विजयनगर को बनाया गया । वहीं सचिव पद पर रामलाल वैष्णव लीडी , सहसचिव पद पर ब्रजराज वैष्णव बघेरा , कोषाध्यक्ष पद पर रामदयाल वैष्णव भोपा का बाड़ा , सहकोषाध्यक्ष पद पर बच्छराज वैष्णव दांता हाल निवास विजयनगर , महामंत्री पद पर नाथुलाल वैष्णव जाटली , मीडिया प्रभारी पद पर दीपक वैष्णव गुलाबपुरा एवं सदस्य पद में श्याम वैष्णव बालापुरा ,श्रवण वैष्णव जाखोलाई , देवीलाल वैष्णव विजयनगर , नन्दलाल वैष्णव गुलाबपुरा , कैलाश वैष्णव बेहडा , सीताराम वैष्णव हलवाई अजमेर , रमेश वैष्णव सराणा , वरिष्ठ वैष्णव माखुपुरा , ज्वाला प्रसाद वैष्णव पालियावास , शंभू दयाल वैष्णव झडवासा , श्याम सुंदर वैष्णव ब्यावर , विशम्भर वैष्णव सांवतसर को बनाया गया । वही शेष रही कार्यकारणी का गठन नवनियुक्त अध्यक्ष एवं नवनियुक्त पदाधिकारी सदस्यों की सहमति से किया जायेगा ।
मीटिंग में अजमेर जिला समिति के सदस्य बढ़ाने पर जोर दिया गया एवं कार्य कारणी की जब भी मीटिंग होगी सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी को आना अनिवार्य किया गया । बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति की तीन मीटिंग में कोई सदस्य उपस्थित नहीं होता तो उसको समिति के पदाधिकारी पद से निष्कासित करने का निर्णय पारिक किया गया । साथ ही
समिति संभागीय स्तर पर समाज के सभी प्रकार के सामाजिक विवाद होने पर अपने स्वयं के स्तर पर ही निपटारा करने की कोशिश एवं समाधान कराने का प्रयास करेगी निर्णय लिया गया । बैठक में पूरे जिले भर से आये कई समाज बन्धु उपस्थित थे ।

admin
Author: admin