CM बनते ही मिल गई दिव्यांग महिला को नौकरी
रेवंत रेड्डी ने निभाया दिव्यांग महिला से किया वादा, मुख्यमंत्री बनते ही दी नौकरी
तेलंगाना। तेलंगाना के सीएम का पदभार संभालते ही रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (टीपीसीसी) रहते किया हुआ अपना वादा पूरा किया है। रेड्डी ने अक्टूबर में एक दिव्यांग महिला से वादा किया था कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही उसे नौकरी दी जाएगी। आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही रेवंत रेड्डी ने अपना वादा पूरा कर सभी का दिल जीत लिया है।

17 अक्टूबर को एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने नामपल्ली की एक दिव्यांग (बौनी) लड़की रजनी को कांग्रेस के सत्ता में आने पर पहली नौकरी देने का वादा किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकीं रजनी ने रेवंत को अपना दुख बताते हुए कहा कि उन्हें प्राइवेट कंपनियों में नौकरी भी नहीं मिल रही है। जिसके बाद खुद रेवंत रेड्डी ने रजनी के नाम से कांग्रेस का गारंटी कार्ड भरा था।
- श्री बामणिया बालाजी धाम का वार्षिक मेला 13 सितम्बर, रविवार को, कल 12 सितम्बर, शनिवार को होगी भजन संध्या
- भारतीय किसान संघ टांटोटी ने फसल बीमा में चल रही मनमानी को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- नगरपालिका नसीराबाद द्बारा स्वीप गतिविधि के तहत ‘वोट बुलावा ‘ कार्यक्रम आयोजित कर पीले चावल बांटकर आमजन को किया मतदान के प्रति जागरूक
- जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में मौसमी संक्रमणों की निगरानी, ILI OPD एवं सेतु योजना की समीक्षा , प्राचार्य एवं नियंत्रक डा अनिल सामरिया ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
- नसीराबाद में क्रीड़ा भारती एवं हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य हांडी फोड़ प्रतियोगिता हुई आयोजित, प्रतियोगिता में 7 टीमों ने लिया भाग, कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही दो फाइलों पर हस्ताक्षर किए। पहली फाइल छह चुनावी गारंटी को लागू करने के लिए और दूसरी फाइल दिव्यांग रजनी को नौकरी प्रदान करने के लिए।






