बोराडा के वन क्षेत्र मुण्डोती मे वन्य जीव ने वृद्ध किसान पर किया हमला, किसान की हुई मौत
बोराडा के वन क्षेत्र मुण्डोती मे वन्य जीव ने वृद्ध किसान पर किया हमला, किसान की हुई मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । रामसर के नजदीक बोराडा थाना क्षेत्र मे एक वन्य जीव ने वृद्ध किसान पर हमला कर उसको अपना निवाला बना लिया ।
वृद्ध किसान रात में खेत की रखवाली कर रहा था । तभी वन्य जीव ने किसान पर हमला बोल दिया। यह मामला
बोराड़ा थाना क्षेत्र के मुण्डोती गांव का है ।
वन्य जीव के हमले से मुण्डोती निवासी 75 वर्षीय रामेश्वर खाती की मौत हो गई ।
सूचना पर बोराड़ा पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची । जहाँ से शव को गाडी मे रखवाकर बोराड़ा सीएचसी पहुचाया । वही मौके पर पहुंची वन्य विभाग की टीम
वन्य जीव के पगमार्क के साथ तलाश में जुटी है।

