DESH KI AAWAJ

तीर्थ नगरी पुष्कर मे दान दक्षिणा के नाम पर तीर्थ पुरोहित से लाखों रुपए के सोने की हुई ठगी

तीर्थ नगरी पुष्कर मे दान दक्षिणा के नाम पर तीर्थ पुरोहित से लाखों रुपए के सोने की हुई ठगी

पुष्कर में दहशत का माहौल

9 तोला सोने के जेवरात ठगी करके हुआ अज्ञात युवक फरार

मोटरसाइकिल पर मुंह पर कपड़ा बांध कर आया था घर में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर में दान दक्षिणा देने के नाम पर लाखों रुपए के सोने की ठगी करके चोर फरार हो गया वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुष्कर में दहशत का माहौल हो गया । वही ठगी के समाचार सुनते ही पीडित तीर्थ पुरोहित के घर के बाहर भारी भीड़ लग गई । यह घटना पुष्कर के बारी मोहल्ला रायपुर मंदिर की सुबह 7.30 बजे की है । तीर्थ पुरोहित गौरी शंकर पाराशर ने बताया कि वह घर के बाहर सुबह अखबार पढ़ रहा था कि अचानक की एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर मोटरसाइकिल पर आया और उसने कहा कि मैं एक इक्कीस सो रुपए दान दक्षिणा देना चाहता हूं और वह भी भगवान के सामने , यह सुनते ही गौरी शंकर पाराशर युवक को घर के मंदिर ले गया । युवक ने कहा कि कुछ इसमें भारी वजन होना चाहिए । इस दौरान गौरी शंकर ने अपनी पत्नी का 6 तोले का मंगलसूत्र और तीन तोले की चेन उसके सामने रख दी । 1 मिनट के अंदर ही अज्ञात युवक ने तुरंत चेन और मंगलसूत्र लेकर उनको 1000 देकर फरार हो गया । जब मंगलसूत्र और चैन नजर नहीं आई तो गौरी शंकर ने तुरंत उसका पीछा किया लेकिन तब तक वह युवक फरार हो गया। इसकी सूचना लोगों को लगते ही चोर की तलाश शुरू कर दी और मामले की जानकारी पुलिस को तुरंत दी । युवक नासा लिखा हुआ टी शर्ट पहन रखा था और मोटरसाइकिल भी नई लेकर आया था और साथ ही चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था । वहीं पुलिस ने भी मामले की जानकारी मिलते ही तुरन्त नाकाबंदी कर अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी है। ठगी करने वाले अज्ञात युवक की फोटो सीसी कैमरे में भी कैद हो गई ।जिसकी तलाश जारी है।
पुष्कर में इन दोनों अज्ञात लोगो द्वारा ठगी सहित चोरी की वरदाताओ को अंजाम देना शुरू कर दिया है तथा दीपावली का त्यौहार नजदीक आ रहा है तो ऐसे कई अज्ञात लोग किसी न किसी बहाने से घरों में घुसने का प्रयास करेंगे । इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें तथा अनजान लोगों से न तो बातचीत करें ना घरों ही के आसपास घूमने दे और न ही घरों में घुसने दे अगर आप सभी को ऐसे संदिग्ध अनजान व्यक्ति आपके घरों के आसपास घूमते नजर आए और घरों में घुस रहे तो पहले तुरंत प्रभाव से नजदीकी पुलिस थाने पर इसकी सूचना दें और ऐसे लोगों से आप सचेत और सावधान रहे ।

admin
Author: admin