DESH KI AAWAJ

मां भगवती वैष्णवी देवी मन्दिर लोहरवाड़ा पर हुई घट-स्थापना

मां भगवती वैष्णवी देवी मन्दिर लोहरवाड़ा पर हुई घट-स्थापना

शारदीय नवरात्रा महोत्सव का हुआ आगाज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध मां भगवती वैष्णवी देवी मन्दिर लोहरवाड़ा स्थित वैष्णवी देवी मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव का रविवार को शुभारंभ हुआ । रविवार को माता रानी के नवरात्रि शुरू हुए । जिसमे माता रानी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । जिसका शहर वासियों ने जोर शोर से स्वागत किया। भक्तों द्वारा जगह जगह पर जलपान की भी व्यवस्था की गई थी । मां की शोभा यात्रा में मनमोहक झाकियों ने सब का ध्यान अपनी और आकर्षित किया और यात्रा में अखाड़े का मुख्य आकर्षण रहा। जिसमे छोटे बालक एवं बालिकाओं ने अखाड़े में शक्ति प्रदर्शन किया। शोभा यात्रा छोटी बगीची से सदर बाजार होते हुए मां भगवती वैष्णवी देवी मन्दिर लोहरवाड़ा कोटा रोड स्थित माता के मंदिर पर पहुंची जहाँ आरती कर प्रसाद वितरण कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

admin
Author: admin