DESH KI AAWAJ

बूथ जोड़ो भारत जोड़ो अभियान के तहत बैठक का हुआ आयोजन

बूथ जोड़ो भारत जोड़ो अभियान के तहत बैठक का हुवा आयोजन


दिव्यांग जगत पवन भारद्वाज
मुंडावर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने में केंद्र की भाजपा सरकार की असफलता को उजागर करने के लिये ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुण्डावर व मण्डल कांग्रेस कमेटी पेहल कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता, खाली बर्तनों मटकों मिट्टी के खाली घड़ों के साथ आम जनता को साथ लेकर विरोध प्रदर्शन कस्बा पेहल में किया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार में जल मंत्री राजस्थान से होने के बावजूद ईआरसीपी का गला घोंटने का काम किया है, सुशीला रामावतार चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें मुण्डावर में अपना विधायक बनाना है,सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही यह सपना संभव करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल डाँ अंजलि यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान के भाजपा सांसद एक भी शब्द पानी के लिए लोकसभा में नहीं बोला आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर पहले राजस्थान में पुनः सरकार बनाएंगे और फिर केन्द्र की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। कार्यक्रम मै मोजूद अयूब खान, भूपसिंह चौहान, मुकेश शर्मा, नेमीचंद गुवारिया, भूरिया राम यादव, बिजेंद्र सिंह, बाबूलाल हुड्डा, राजेंद्र आदि रहे

admin
Author: admin