श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर की दो बालिकाओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे हुआ चयन
श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर की दो बालिकाओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे हुआ चयन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चन्द्र नाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय की बहिनों ने अजमेर जिले मे प्रथम स्थान हासिल किया। उदयपुर मे आयोजित चित्तोड़ प्रांत के 12 जिलों के विद्यालयों के बीच हुई गणित प्रोजेक्ट् प्रतियोगिता मे शिशु वर्ग मे मानवी सुकरिया ने प्रथम स्थान तथा बाल वर्ग मे खुशी कँवर राठौड़ ने द्वितीय स्थान हासिल किया । दोनो बालिकाओं का आगामी भीलवाड़ा मे होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे चयन होने पर विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई देने के साथ दोनो बहिनों का सम्मान किया गया ।


