DESH KI AAWAJ

नसीराबाद बेवन्जा इडंस्ट्रीयल एरिया मे रात के समय टायर जलाकर तेल निकालने से हो रहे प्रदुषण से आसपास के ग्रामीण परेशान

नसीराबाद बेवन्जा इडंस्ट्रीयल एरिया मे रात के समय टायर जलाकर तेल निकालने से हो रहे प्रदुषण से आसपास के ग्रामीण परेशान

बदबूदार धूऐ से सांस की बीमारीयो से ग्रसित हो रहे ग्रामीण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के बेवन्जा मे स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया मे प्रदूषण फैला रही है कई फैक्ट्रियां , सबसे ज्यादा प्रदूषण अरिहंत कॉरपोरेशन sp2 रीको इंडस्ट्रियल एरिया बेवंजा से हो रहा है । जहाँ रात को टायर जलाकर उनसे तेल निकाला जाता है। जिसकी वजह से क्षेत्र के आस पास के 5 किलोमीटर के दायरे में बदबूदार धूआ आसमान में फैल जाता है । जिसके कारण ग्रामीणों को सांस लेने में भी तकलीफ होती है । साथ ही कुछ पत्थर पीसने की फैक्ट्रीयो से भी पाउडर उड़ता है। जिससे वहां काम करने वाले श्रमिक और आसपास के ग्रामीण बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं । फैक्ट्री वाले को ग्रामीणो द्बारा प्रदूषण के बारे मे अवगत कराने के बाद भी प्रदूषण को नियंत्रण नहीं कर रहे हैं। वही ग्रामीणो द्बारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लिखित में अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है । जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है । आस पास क्षेत्रों के ग्रामीणो ने प्रशासन से अनुरोध है किया है कि प्रशासन प्रदूषण पर नियंत्रण करवाये। अन्यथा ग्रामीणो को मजबूरन इन प्रदुषित फेक्ट्रियो के खिलाफ उतरना पड सकता हे । जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा ।

admin
Author: admin