DESH KI AAWAJ

लवेरा मे पूर्व मे बनी सडक गुणवत्तापूर्ण नही होने से जगह जगह से टुटी ,रिपेयरिंग करने आये ठेकेदार के कर्मियों को ग्रामीणो लौटाया वापस

लवेरा मे पूर्व मे बनी सडक गुणवत्तापूर्ण नही होने से जगह जगह से टुटी ,रिपेयरिंग करने आये ठेकेदार के कर्मियों को ग्रामीणो लौटाया वापस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत लवेरा की मुख्य सड़क मे पेचवर्क रिपेयर करने आए कार्मिकों को ग्रामीणों ने वापस लौटाया।
ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित गांव लवेरा की मुख्य सड़क की हालत बेहद ख़राब हो चुकी है । रविवार को ठेकेदार के कार्मिक टूटी फूटी सड़क की रिपरिंग करने आए थे । सड़क की हालत से ग्रामीण बेहद नाराज थे । इसलिए नाराज ग्रामीणो ने ठेकेदार को काम बंद करने के लिए बोला। ग्रामीणों का कहना है विभाग औपचारिकता पूरी करके चला जायेगा ओर महीने बीस दिन में सड़क वापस टूट जायेगी। इसलिए गुणवतापूर्ण काम हो व सड़क का कार्य पूरा हो। उपस्थित ग्रामीणों में सरपंच जसराज ठेकेदार, गोपाल खटाना, महेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।

admin
Author: admin