छावनी परिषद के नवनियुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी गुप्ता का किया स्वागत
छावनी परिषद के नवनियुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी गुप्ता का किया स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद दिगंबर जैन छोटा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष ओमप्रकाश बड़जात्या ने मंगलवार को छावनी परिषद के नवनियुक्त मुख्य अधिशाषी अधिकारी डॉ नीतिश गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि वह नसीराबाद में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे और नसीराबाद की समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण कर आमजन को राहत प्रदान करेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोहित जैन व रज्जाक शाह भी उपस्थित थे।


