लोहरवाड़ा के पूर्व सरपंच राठौड़ शिक्षा श्री उपाधि से हुए सम्मानित
लोहरवाड़ा के पूर्व सरपंच राठौड़ शिक्षा श्री उपाधि से हुए सम्मानित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2023 , प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्बारा आयोजित कार्यक्रम मे लोहरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विकास कार्यों के लिए प्रदत्त सहयोग प्रदान करने पर लोहरवाड़ा के पूर्व सरपंच गोरधन सिह राठौड़ , निवासी रामपुरा को जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम मे शिक्षा श्री की उपाधि से सम्मानित किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सी आर मीणा सम्भागीय आयुक्त अजमेर द्बारा राठौड़ को शिक्षा श्री से अलकृंत कर साफा पहनाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । राठौड़ के जिला स्तर पर सम्मानित होने पर लोहरवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि हगामीलाल माली , तेजाजी धाम गादीपति रतनलाल प्रजापति , मोहनलाल शर्मा , जनसेवा के प्रदेशाध्यक्ष जीवराज जाट , रामलाल प्रजापति , पूरणमल उदय , राजेन्द्र सिंह राठौड़ देरांठू , सर्प रक्षक दशरथ सिह राठौड़ सहित ग्रामीणो व समाज बन्धुओं ने राठौड़ को हाद्बिक बधाई व शुभकामनाएं दीं ।


