देरांठू के महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व एवं विश्व साक्षरता दिवस मनाया
देरांठू के महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व एवं विश्व साक्षरता दिवस मनाया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जन्माष्टमी पर्व एवं विश्व साक्षरता दिवस के अंतर्गत नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए । इसके अंतर्गत बाल गोपाल नर्सरी से कक्षा एक के छात्र-छात्राओं में से भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी की झांकी प्रस्तुत की गई एवं इसी अवसर पर विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में नाटक का मंचन भी किया गया । जिसमें पायल रावत, मुस्कान खारोल, और कोमल प्रजापत ने भाग लिया ।इसी के साथ अनेक छात्र/ छात्राओ ने कविता का भी वाचन किया । इसमें पिंटू प्रजापत, पूजा जाट ,एवं अन्य छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसी दौरान पोस्टर निर्माण किया गया एवं छात्र-छात्राओं ने निबंध भी लिखें । कक्षा 6 से 9 तक की अनेक छात्र छात्राओं ने इन सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इनमें प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसी के साथ इस अवसर पर गांव में साक्षरता और शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा के अधिकार एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालने वाले नारों का प्रयोग किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अनिल गोयल, अनिल कुमार जैन सुल्तान खोकर, केशर सिंह,पवन कुमार महावर सुशील कपूर , महावीर सिंह रावत, प्रार्थना अग्रवाल , आइरिस मैसी उर्वशी तंवर, ममता कुमारी , चेतना शर्मा , ज्योति कुमारी , सुरेंद्र कुमार तोसावड़ा,बाबूलाल नागर, अशोक मौर्य, आशीष दाधीच ,दुर्गा प्रसाद मीणा एवं ग्राम के सम्मानित नागरिकगण,अभिभावक , विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


