DESH KI AAWAJ

गोगादेव का जन्मोत्सव मनाया

गोगादेव का जन्मोत्सव मनाया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नेताजी स्कूल के पीछे स्थित गोगादेव मन्दिर पर गोगादेव का जन्मोत्सव हर्ष व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर रात्रि को भजन कीर्तन रखा गया । कीर्तन के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया । समाज के अनिल लौहरे ने बताया कि कार्यक्रम मे उपस्थित सेवादार चरणदास लौहरे , भोलाराम , मधुसूदन करौती , गोपाल , सत्तीस करोति , मातादीन , जसराज , विक्रम भगत , कैलाश करौती , रामवतार आदि का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर गोगादेव मन्दिर पर विशेष सजावट की गई ।

admin
Author: admin