आर्य नारायणी देवी टी टी कालेज मे हुआ नव प्रवेश विधार्थियों का अभिविन्यास कार्यक्रम
आर्य नारायणी देवी टी टी कालेज मे हुआ नव प्रवेश विधार्थियों का अभिविन्यास कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के दांता बीर चौराहा स्थित आर्य नारायणी देवी टी.टी कॉलेज अजमेर में नव प्रवेश विद्यार्थियों का सोमवार को अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में नव प्रवेश प्रशिक्षणार्थियों व संकाय सदस्यों व अतिथि गणों द्वारा मंत्रों उच्चारण व यज्ञ आहुति कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
डॉ मृत्युंजय शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिक्षा के नवीन पद हेतु विद्यार्थियों के साथ आहुतियां दी ।
कार्यक्रम में नव प्रवेशक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया । कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि डॉ पी.एम जैन एवं निदेशक डॉ दिनेश चंद्र शर्मा एवं प्राचार्य डॉ मीनाक्षी शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर प्रर्यावरण को बचाने हेतू वृक्ष लगाने हेतू जागृत किया । कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पी.एम जैन पूर्व प्राचार्य हुकमचंद महाविद्यालय, महाविद्यालय निदेशक डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा , प्राचार्य डॉ, मीनाक्षी शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया । इस अवसर पर
डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने डॉक्टर पी.एम जैन मैं और डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा का परिचय प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पी.एम जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुदृढ़ तरीके से प्राप्त की गई शिक्षा के द्वारा विद्यार्थी अपने जीवन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है ।
विद्यार्थी शिक्षकों को अपना आदर्श बनाएं ताकि उनके पद चिन्हों पर चलकर वह भी समाज को कुछ दे सकें,
उन्होंने बताया कि केवल एक शिक्षक के द्वारा ही नहीं, समाज के हर स्तर से हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है । उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आदर्श में सिद्धांत पर बल देने के लिए प्रेरित किया और भावी शिक्षक के रूप में अपने आप को स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है ,शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें मनुष्य चरित्र निर्माण की बात करता है ।उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण दिया और बताया कि गुरु व शिष्य के संबंधों को ऐसा बनाया जाए कि गुरु से प्रेरित होकर इस नए डिजिटल युग में समाज को कुछ ऐसा देना होगा जिससे विद्यार्थियों के साथ-साथ परिवार और राष्ट्र का निर्माण हो सके ।प्रशिक्षणार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । समारोह में प्रवक्ता राहुल सिसोदिया,डॉ सुनीता जांगिड़, और सभी प्रवक्ता मौजूद रहे ।वही कार्यक्रम समापन पर अभिषेक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया । मंच संचालन श्रीमती निधि शर्मा ने किया ।


