DESH KI AAWAJ

श्री नगर पंचायत समिति सभागार मे उपखण्ड स्तरीय बैठक हुई आयोजित

श्री नगर पंचायत समिति सभागार मे उपखण्ड स्तरीय बैठक हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पंचायत समिति श्री नगर के सभागार मे शुक्रवार सांय 4 बजे उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया के सानिध्य मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों , प्रबुद्ध काश्तकारों , अधिवक्ताओं एवं राजस्व के जानकर व राजस्व कर्मियों के साथ राजस्थान मिशन 2030 के तहत उपखण्ड स्तर पर राजस्व भूमि सुधार एंव भू राजस्व कानूनों से सम्बंधित प्रकरणों के सरलीकरण हेतू बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं काश्तकारों द्बारा सुझाव प्रस्तुत किये गए । प्राप्त सुझावों को सकंलन कर राज्य सरकार को भिजवाने हेतू उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया । बैठक मे पूर्व विधायक एंव पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर , पंचायत समिति प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर , जनप्रतिनिधि , समिति के अधिकारी गण ,किसान , अधिवक्ता गण आदि उपस्थित थे ।

admin
Author: admin