DESH KI AAWAJ

अपना घर संस्थान के बुजुर्गो और उम्मीद स्कूल के दिव्यांग बच्चो ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व , अतिथियों के हाथो में बांधी राखियां

अपना घर संस्थान के बुजुर्गो और उम्मीद स्कूल के दिव्यांग बच्चो ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व , अतिथियों के हाथो में बांधी राखियां •••

बीजेपी युवा नेता सर्वेश्वर शास्त्री बीते सात सालो से लगातार कर रहे है यह आयोजन , रावत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शैतान सिंह रावत सहित कई अतिथि रहे मौजूद •••

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर ।अपना घर संस्थान के बुजुर्गों ओर उम्मीद स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया एंव अतिथियों के राखी बांधी । अपने ही परिवारजनों द्वारा घर से बेघर किए गए बुजुर्गो एवं शारीरिक और मानसिक रूप से कम विकसित दिव्यांग बच्चो ने पहली बार साथ साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया । खास बात यह रही की इस अवसर पर दिव्यांग और मंदबुद्धि बच्चो ने अतिथियों के तिलक लगाकर उन्हें मिठाईयां खिलाई और अपने हाथो से बनाई हुई राखी भी बांधी । दिव्यांग बच्चो से अपने हाथो पर राखी बंधवाने के दौरान सभी लोग भावुक हो गए ।
भटवाय गणेश मंदिर रोड़ पर बने अपना घर वृद्धाश्रम में आयोजित किए गए एक सादे समारोह में मुख्य अतिथि रावत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शैतान सिंह रावत , विशिष्ठ अतिथि पॉवर ऑफ नेशन के संपादक राकेश भट्ट , सर्वेश्वर शास्त्री थे । कार्यक्रम के दौरान डॉ रावत ने मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए रक्षा बंधन के पर्व का महत्व बताया और कहा की भाई बहन के अटूट प्यार और विश्वास से जुड़े इस त्यौहार की खूबसूरती ही यही है , जिसमे भाई अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है और बदले में बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है । उन्होंने सभी लोगो को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए दिव्यांग बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की ।
आपको बता दें की सर्वेश्वर शास्त्री बीते सात वर्षो से लहतार यह अनूठा आयोजन इस उद्देश्य से करवाते आ रहे है ताकि दुनिया की मुख्य धारा से बेखबर इन बच्चो को भी इस त्यौहार के बारे में जानकारी मिल सके । वे भी अपने भाई बहनों के साथ यह पवित्र त्यौहार मना सके । कार्यक्रम के दौरान एक और जहां बच्चो ने अतिथियों के हाथो में राखी बांधी वही दूसरी और आगंतुक मेहमानों ने भी मौजूद सभी दिव्यांग बच्चो एवं बुजुर्गो की कलाई पर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा करवाया । इस अवसर पर अतिथियों ने दिव्यांग बच्चो को शिक्षित करने में जुटे अध्यापकों भंवर सिंह गौड़ , भाग्यश्री नागर , सुरेंद्र , छगनलाल ,रामनिवास की सेवाओं को भी सराहना करते हुए इस नेक काम के लिए उनका साधुवाद किया । कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी कैलाश सिंह रावत , सुरेंद्र सिंह रावत , रासा सिंह रावत , विश्राम चौधरी , हेमंत तिगाया, शुभम गिरी सहित अन्य लोग मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन भंवरलाल गौड़ ने किया ।

दिव्यांग बच्चो ने अपने हाथो से बनाई राखियां , इस बार आप भी यह राखियां खरीदकर इन बच्चो को करें प्रोत्साहित •••

*आयोजन के दौरान मौजूद सभी लोग उस समय आश्चर्यचकित हो गए जब उन्हें दिव्यांग बच्चो द्वारा अपने हाथो से बनाई गई राखियो का पता चला । इन बच्चो ने बहुत ही मेहनत करके अपने हाथो से राखी बनाई जिसे आप भी चाहे तो खरीदकर इस बार त्यौहार का आनंद दोगुणा कर सकते है । महिला बाल कल्याण संस्थान चाचियावास के सानिध्य में पुष्कर स्थित पुराने रंग जी मंदिर और चाचियावाद में चल रही उम्मीद स्कूल दोनो स्थानों से आप यह राखियां खरीदकर इन बच्चो की कला को प्रोत्साहित कर सकते है । आपको बता दें कि संस्थान द्वारा एक राखी की कीमत मात्र 20 रुपए रखी गई है । यहां पर एक बॉक्स में पांच राखियो का पैक बनाया गया है जिसकी कीमत मात्र 100 रुपए है । आप यहां से राखी खरीदकर इन बच्चो की हौसला अफजाई के साथ साथ मदद भी कर सकते है ।

admin
Author: admin