DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के वार्ड वासियो ने छावनी परिषद से की क्षतिग्रस्त पाईप लाईन बदलने की मांग

नसीराबाद के वार्ड वासियो ने छावनी परिषद से की क्षतिग्रस्त पाईप लाईन बदलने की मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के लालू जी दूध वाले से लेकर छोटू दूध वाले तक वर्षों पुरानी 6 इंच की पाइपलाइन डली हुई है । पाईप लाईन वर्षों पुरानी हो जाने के कारण वर्तमान में जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है । जिस वजह से नाली का बदबूदार गंदा पानी लाइन में घुस कर नलो तक आ रहा है । जिससे क्षेत्रवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे है। गन्दा पीने से घर घर मे बीमारियां घर कर रही है । वही विभाग के कार्मिक आते है और इतिश्री कर कर चले जाते हैं । जिससे गन्दे पानी से जनहित में बीमारियां फैलने का अन्देशा को नकारा नहीं जा सकता । वार्ड वासियो ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर वार्ड वासियो की समस्या को समझ कर जल्द से जल्द नई पाइप लाइन बिछाने की मांग करी है । जिससे वार्ड वासीयो को भी शुद्ध पानी मिल सके । ज्ञापन देते समय वार्ड के मोहनलाल सोनगरा , मुन्नालाल , राकेश कुमार डाबी , टीकम सांखला , बनवारी प्रजापत , अशोक सोनगरा , जितेंद्र यादव , हेमराज डाबी , सोमेंद्र , धनराज , राजीव यादव , श्याम शर्मा , विजय सोनगरा , मुकेश ऐरन , गिरिराज , पवन करण , गुलशन , अनिल गोयल , विष्णु शर्मा सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे ।

admin
Author: admin