DESH KI AAWAJ

आमजन में विश्वास, शांति व सौहार्द बनाये रखना पुलिस का कर्तव्य : सेन

झड़वासा पुलिस चौकी से पुलिस अधिकारी सेन को दी विदाई

आमजन में विश्वास, शांति व सौहार्द बनाये रखना पुलिस का कर्तव्य : सेन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा कस्बे की पुलिस चौकी से पुलिस अधिकारी का
स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई ।
शुक्रवार को झड़वासा पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी के पद पर कार्य कर रहे पुलिस अधिकारी समीर सेन को अपनी सेवा को दो वर्ष पूर्ण करने पर अजमेर गंज थाने में स्थानांतरण होने पर सरपंच भँवर सिंह गौड व झड़वासा ग्राम वासियों ने माला व साफ़ा पहनाकर विदाई दी। पुलिस अधिकारी सेन बताया की आमजन में विश्वास, शांति व सौहार्द बनाये रखना पुलिस का कर्तव्य है। जिसमें मुझे अधीनस्थ सभी गावों का मुझे अच्छा सहयोग रहा , जो मुझे हमेशा याद रहेगा। इसी तरह पुलिस का सहयोग करते रहें , जिससे हम सुरक्षित व प्रेम से रह सकें।
सरपंच भँवर सिंह गौड ने भी बताया की हमारा क्षेत्र बहुत शांति प्रिय क्षेत्र है । जिसमे शांति बनाए रखने में सबका सहयोग रहा है और आगे भी रहेगा । खुशी की बात है की झड़वासा चौकी प्रभारी समीर सेन का कार्य बहुत ही अच्छा और व्यावहारिक रहा।
इस मौके पर पुलिस कर्मी मनजीत सिंह, दिनेश सोनी, दिनेश वैष्णव, सांवर लाल गुर्जर, हरचंद व किशन भील आदि उपस्थित थे।

admin
Author: admin