DESH KI AAWAJ

चन्द्रयान – 3 की सफलतापूर्वक लैण्डिग की कामना के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती निर्माण स्मारक न्यास अजमेर मे महायज्ञ कर दी आहुतियां

चन्द्रयान – 3 की सफलतापूर्वक लैण्डिग की कामना के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती निर्माण स्मारक न्यास अजमेर मे महायज्ञ कर दी आहुतियां

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । महर्षि दयानंद सरस्वती निर्वाण स्मारक न्यास ( भिनाय कोठी) में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयन्ती वर्ष की श्रृंखला में पंडित जागेश्वर प्रसाद निर्मल, पण्डित राधेश्याम शास्त्री व पण्डित जयदेव शास्त्री के संयुक्त ब्रह्मत्व में चल रहे 40 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद् (इसरो) द्वारा निर्मित मिशन चन्द्रयान – 3 की चांद की सतह पर सुरक्षित व सॉफ्ट लैण्डिग की कामना करते हुए महायज्ञ में यज्ञमानों ने आहुतियां प्रदान की। इस अवसर पर न्यास के प्रधान एवं पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती ने मिशन चन्द्रयान – 3 पर प्रकाश डालते हुए चन्द्रयान की विशेषताओं को बताया और कहां कि यह सफलता हमारे राष्ट्र के लिये गौरव का क्षण होगा व समग्र विश्व में भारत की ताक़त मज़बूत होगी । महायज्ञ में न्यास के मंत्री सोम रत्न आर्य, कोषाध्यक्ष सुभाष नवाल, वैदिक विद्वान पं. रामस्वरूप, गिरधारी लाल अरड़का, चिरंजीलाल शर्मा, राहुल आर्य, जय सिंह खंगारोत, विजय सिंह गहलोत, मुकेश कुमार माहेश्वरी, शान्ति देवी, पूरण चन्द्र राजोरिया, जय गोयल, रामकरण लाहोटी, उपेन्द्र शंकर गुप्ता, मुकेश हल्दानिया ,राहुल कुमार, प्रवीण चैधरी व नाथू सिंह राजपुरोहित सहित अन्य आर्यजनों ने चन्द्रयान – 3 की सफलता के लिए महायज्ञ में विशेष आहुतियां देकर कामना की।

admin
Author: admin