DESH KI AAWAJ

सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल मे मनाया राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बडे हर्ष एवं उल्लास से

सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल मे मनाया राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बडे हर्ष एवं उल्लास से

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया । समारोह में मुख्य अतिथि दिलवाडा सरपंच घीसालाल गुर्जर द्वारा ध्वजारोहण किया गया । कार्यालय के दौरान विधालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियो को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया । 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छात्र –छात्राओ द्वारा परेड का आयोजन किया गया । संस्था सचिव हिमांशु यादव द्वारा परेड की सलामी ली गई। विद्यार्थियो ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य,गीत व भाषण की प्रस्तुति दे ‘विकसित भारत’ के संदेश के साथ स्वतंत्रता के महत्व को दर्शाया । प्राचार्य श्रीमति अर्चना यादव द्वारा नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यो को आदर्श शपथ दिलाई और प्रतीक चिन्ह से अलंकृत कर शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष श्रीमति सम्पत यादव के निर्देशानुसार किया गया । जिसका सफल संचालन मैनेजर सिद्धार्थ आनंद शर्मा द्वारा किया गया । शिक्षिका निधि मिश्र, माही यादव ने कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंचन किया । शिक्षक रमेश यादव, कशिश गंगवानी, मोनिका सैनी , पूजा यादव व रोहित खंडेलवाल,अविनाश खोरवाल ने व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाये रखने में सहयोग दिया। इस गौरवशाली अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

admin
Author: admin