नसीराबाद मे राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह मिशन ग्राउंड मे हुआ आयोजित
*नसीराबाद मे राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह मिशन ग्राउंड मे हुआ आयोजित*
*गांव गांव , ढाणी ढाणी मे हूऐ समारोह*
—————————–
*मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर*
——————————
अजमेर । राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले मे मगंलवार को बडे हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया। नसीराबाद मे उपखण्ड स्तरीय समारोह मिशन ग्राउंड मे आयोजित हुआ । जिसमे प्रातः 9 बजे उपखण्ड अधिकारी एंव उपजिला मजिस्ट्रेट अंशुल आमेरिया एवं नगरपालिका चेयरमैन अनिता मित्तल द्धारा ध्वजारोहण किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर , पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव महेन्द्र सिह गुर्जर , नगरपालिका चैयरमेन श्री मति अनिता मित्तल थे । मुख्य समारोह मे नसीराबाद के सभी स्कुली से आये बच्चों द्बारा व्यायाम प्रर्दशन , परेड एवं सास्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये । कार्यक्रम मे उपखंड क्षेत्र के प्रतिभावान मेघावी छात्र छात्राओं , कर्मचारियों , पत्रकारों का भी सम्मान कर प्रस्तिति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे कार्यवाहक तहसीलदार राकेश कुमार , ईओ भगवत सिह , नगरपालिका उपाध्यक्ष शम्भु साहू , पार्षद महेन्द्र डाबी , एडवोकेट महावीर टांक , सरोज बिस्वा , सत्यनारायण शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक , शिक्षक गण व नगरवासी उपस्थित थे ।
वही नगरपालिका मे झण्डारोहण नगरपालिका अध्यक्ष श्री मति अनिता मित्तल , उपखण्ड कार्यालय पर उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया , सिल्वर स्टार स्कूल पर हिमांशु यादव , देरांठू के रा.उ.मा.वि. पर संगीता तिवारी , महात्मा गांधी अग्रेजी विधालय पर अनिल गोयल , ग्राम पंचायत पर सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , राजकीय प्रा. चि. केन्द्र पर नर्स इन्द्रपाल कौर , रा. प्रा. वि. माताजी का खेडा पर सुरेन्द्र वैष्णव , प्रतिभावान बाल भारती पर राजेन्द्र सिंह राठौड़ , सुशीला पब्लिक स्कूल पर हनुमान मेहरा ने झण्डारोहण किया । इस अवसर पर सभी विधालयो मे रगांरग सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किए ।


