DESH KI AAWAJ

कारितास इंडिया समाज सेवी संस्था द्वारा 1500 पौधे किए वितरण कार्यक्रम मे दिव्यांगो ने भी भाग लिया

कारितास इंडिया समाज सेवी संस्था द्वारा 1500 पौधे किए वितरण कार्यक्रम मे दिव्यांगो ने भी भाग लिया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र में कारितास इंडिया समाज सेवी संस्था द्वारा संचालित सीबीआर परियोजना के तहत श्रीनगर एवं अजमेर ग्रामीण ब्लॉक के 30 गांव में वृक्षारोपण का कार्य शुरू किया गया । इसमें पंचायत के दिव्यांगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । वही गांव के दिव्यांगों द्वारा यह संकल्प लिया गया कि पौधे की रक्षा और समय पर उनको पानी दिया जाएगा । परियोजना समन्वयक अभिषेक फ्रांसिस ने बताया कि वृक्षारोपण श्रीनगर ब्लॉक के रामसर और सनोद पंचायत से शुरू किया गया जो कि 20 अगस्त तक चलेगा । जिसमें 11 ग्राम पंचायत की 30 गांवो में वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा । वही संस्था के मेंबरों द्वारा वृक्षारोपण के महत्व के लिए जागरूकता दी गई । कार्यक्रम मे संस्था के टीम मेंबर जितेंद्र सिंह, पूजा खाती, विशाल,सुनीता आदि मौजूद रहे ।

admin
Author: admin