झड़वासा में जल जीवन मिशन एक दिवसीय आमुखीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न
झड़वासा में जल जीवन मिशन एक दिवसीय आमुखीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत झड़वासा के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर एक दिवसीय जल जीवन मिशन आमुखीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
हर घर जल-जल जीवन मिशन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग अजमेर के तत्वाधान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता पेयजल एवं पोषण समिति का एक दिवसीय आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में कॉन्सडेन्ट पीएचईडी रीता चतुर्वेदी द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी को जल की एक एक बूंद बहुत कीमती है, जल संग्रह, जल की उपयोगिता व मितव्ययता, दूषित जल का जीवन व स्वास्थ्य पर प्रभाव व जल की बचत के बारे विस्तार से बताया।
इस अवसर सरपंच भँवर सिंह गौड, पीईओ कौशल्या यादव, कनिष्ठ अभियंता पीएचइडी भगवती लाल मीणा, वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्राम साथिन तारा देवी, मनरेगा मेंट सहित कई ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।


