DESH KI AAWAJ

राजीव गांधी ओलम्पिक खेल 2023 समाप्त, मिले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार

राजीव गांधी ओलम्पिक खेल 2023 समाप्त, मिले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा कस्बे में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल का समापन गुरुवार को हुआ । प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, सरपंच भँवर सिंह गौड, भामाशाह सुनील जैन व एसएमसी अध्यक्ष देवकरण गुर्जर के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । झड़वासा में आयोजित इस 5 दिवसीय ओलम्पिक खेलों , शुटिंग बॉलीबाल में विजेता व उपविजेता झड़वासा टीम, खो-खो में झड़वासा,मोतीपुरा टीम, रस्सा कस्सी में विजेता मोतीपुरा व उपविजेता झड़वासा टीम व टेनिस बॉल में झड़वासा टीम को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किये गए।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक आरती, ललिता और प्रतियोगिता में रेफरी सुरेंद्र शाहू,अभिताभ विजयवर्गीय, अमित जांगिड़ और प्रियंका यादव को व निष्पक्ष निर्णय देने वाले व्यख्याता हेमराज मेघवंशी व पूजा सिंघल, योगेश सोनी व चिरंजी लाल ने उत्साहवर्धक कॉमेंट्री करने वाले को भी प्रतिभा शर्मा व तारा लवासा के सहयोग से सम्मानित किया गया।

admin
Author: admin