नसीराबाद के बलवन्ता ग्राम मे कुऐ मे मिली एक युवती का शव
नसीराबाद के बलवन्ता ग्राम मे कुऐ मे मिली एक युवती का शव
मृतका देर रात को निकली थी घर से , पुलिस जुटी जांच मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र मे अजमेर रोड स्थित बलवंता ग्राम के तालाब की पाल के निकट झरने वाले कुएं में एक 18 साल की युवती का शव तैरता मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना गांव मे मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वही सूचना के बाद सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला और नसीराबाद चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार मृतका रात के समय घर से निकली थी। सुबह ग्रामीणो की नजर प्राचीन शिव मंदिर एवं तालाब की पाल के पास झरने वाले कुएं पर गई , जहाँ ग्रामीणों को एक युवती शव तैरते हुए नजर आया । युवती का शव कुएं में औंधे मुंह तैर रहा था। जिस पर ग्रामीणों ने नसीराबाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी रोशनलाल सामरिया और बीट कॉन्स्टेबल जतन चौधरी मौके पर पहुंचे। कुएं में पानी ऊपर तक भरा हुआ था और मात्र 2-3 फुट की खाली था।
पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से युवती के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। जिस पर ग्रामीणों ने युवती की पहचान बलवंता निवासी अन्नू गुर्जर (18) पुत्री रामकरण गुर्जर के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नसीराबाद के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी मे पहुचाया । मृतका के परिजनों ने बताया कि अन्नू रात्रि करीब 12 बजे तक घर में ही सो रही थी लेकिन उसके बाद वह उठकर घर से चली गई।
युवती की कुएं के बाहर खुली मिली चप्पल
मृतका के रात्रि 12 बजे घर से निकलने और कुएं में गिरने तथा मात्र 6-7 घंटे में ही उसका शव पानी में ऊपर आ जाना मामला संदिग्ध माना जा रहा है । जिसके बारे में पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी ले रही है। परिजनों ने बताया कि अन्नू का विवाह बचपन में ही अजमेर के रामगंज क्षेत्र रहने वाले परिवार मे हो रखा था । लेकिन उसका मुकलावा नहीं हुआ था। जिससे वह पीहर बलवंता मे ही रह रही थी। मृतका का शव मिलने वाले कुएं के पास ही एक चप्पल की जोड़ी ओर खुली हुई पड़ी नजर आने से पुलिस व ग्रामीणों को कुएं में एक और शव होने की शंका होने पर कुएं में बलाई डालकर तलाश के प्रयास किए गए । लेकिन ओर कुछ भी नहीं मिला। दूसरी ओर मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाने की बात कही है। नसीराबाद सीओ विजय सांखला ने बताया कि युवती का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


